कैट को मिल रहें है 10 मिनट के 1 करोड़
एक समय तक मॉडलिंग की दुनिया में अपना रंग दिखा चुकी कैटरीना कैफ लगता है एकबार फिर से रैम्प वॉक करने को तैयार हैं। बॉलीवुड में नंबर वन बनने की होड़ में कैटरीना सबको पीछे छोड़ती नज़र आ रही है। आप यकीं करें न करें, लेकिन खबर है कि कोच्चि के एक फैशन इवेंट 10 मिनट शामिल होने के लिए हिस्सा लेने के लिए कैट को 1 करोड़ रूपए का ऑफर मिला है।
सूत्रों से खबर आई है कि कैट ने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया है। 25 मार्च से शुरू होने जा रहे कोच्चि के फैशन इवेंट में कैटरीना रैंपवॉक करेंगी। कैट के अलावा श्रेया सरन, असिन और त्रिशा को रैंप पर चलने के लिए 30 लाख रूपए दिये जाते हैं।
कैटरीना ही ऐसी पहली एक्ट्रेस है जिन्हें इस शो के लिए 1 करोड़ रूपए मिलेंगे। इस तरह से एक बात साफ हो गई है कि आज बॉलीवुड में कैट एक ऐसी एक्ट्रेस बन चुकीं हैं जिन्होंने बॉलीवुड की आज की हिरोईनों को काफी पिछे छोड़ दिया है।


Click it and Unblock the Notifications