Katrina Kaif Pregnant: बेबी बंप में संभल कर सीढ़ियां उतरती दिखीं कैटरीना कैफ, बड़ी वेबसाइट ने लीक की तस्वीरें

Katrina Kaif Pregnant ये खबर ना जाने पिछले एक साल में कितनी बार उड़ चुकी है। लेकिन अब एक बड़ी वेबसाइट पर लीक की गई कुछ तस्वीरों को देखने के बाद इस खबर की वापस पुष्टि की जा रही है कि कैटरीना कैफ प्रेगनेंट हैं और विकी कौशल पापा बनने वाले हैं। पिछले 24 घंटों से ये खबर जंगल में आग की तरह फैलती ही जा रही है।
दरअसल, अंग्रेज़ी वेबसाइट ईटाइम्स ने हाल ही में कैटरीना कैफ की कुछ तस्वीरें लीक की हैं। ये तस्वीरें छिप कर ली गई हैं जहां कैटरीना कैफ बड़ा संभल संभल कर सीढ़ियां उतरती दिख रही हैं और उनका बेबी बंप भी इन तस्वीरों में नज़र आ रहा है। इन तस्वीरों और वीडियो को देखने के बाद ही कयास लगाए जा रहे हैं कि कैटरीना कैफ मां बनने वाली हैं।
हालांकि, दो बातें जो पूरी तरह से इग्नोर की जा रही हैं वो ये हैं कि इन तस्वीरों में कैटरीना कैफ भी साफ साफ दिखाई नहीं दे रही हैं क्योंकि इन्हें छिप कर दूर से खींचा गया है। जब कैटरीना ही धुंधली दिख रही हैं तो उनका बेबी बंप इतना साफ कैसे दिख रहा होगा। वहीं दूसरी बात ये है कि ये तस्वीरें, कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म मेरी क्रिसमस के सेट पर ली गई हैं। अब ये लुक किसी शूट के लिए नहीं है इस बात की भी पुष्टि नहीं की जा सकती है। बस इन्हीं दो कारणों से ना हम कैटरीना कैफ की प्रेगनेंसी की पुष्टि करना चाहेंगे ना ही आपको ये तस्वीरें दिखा कर आपका भ्रम और बढ़ाना चाहेंगे। हालांकि, अगर आपका मन फिर भी शांत ना हो रहा हो तो आप ये तस्वीरें ईटाइम्स की वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज पर यहां देख सकते हैं।
अब बात करें कैटरीना कैफ के काम की तो हाल ही में आई उनकी फिल्म फोन भूत ने बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगा है और ये फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप हो चुकी है। लेकिन फिर भी कैटरीना कैफ के पास अच्छी फिल्मों की लाइन लगी है। शुरूआत होगी श्रीराम राघवन की फिल्म मेरी क्रिसमस के साथ जहां साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति भी दिखाई देंगे। इसके बाद कैटरीना कैफ, सलमान खान के साथ धमाका करेंगी टाईगर 3 में। वहीं फरहान अख्तर की फिल्म जी ले ज़रा का फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है। इस फिल्म में वो आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











