कैटरीना-किंग खान साथ-साथ
सलमान खान अभी शायद इसी सोच में डूबे होंगे कि उनकी महत्वकांक्षी फिल्म वीर बाक्स ऑफिस पर आखिर क्यों धाराशायी हो गई लेकिन लगता है कि उनकी गर्ल फ्रेंड कैटरीना कैफ उनके इस दुख में शामिल नहीं है और पार्टी करने के मूड में है। एक वेबसाईट ने बताया है कि हाल ही में कैटरीना कैफ को अर्जुन रामपाल की पार्टी में देखा गया जहां शाहरुख खान भी मौजूद थे। हालांकि कैटरीना और किंग खान अलग अलग वक्त में पार्टी में पहुंचे लेकिन फिर दोनों कई बार एक साथ नजर आए।
फराह खान ने भी इस पार्टी में पहुंचकर सबको चौंका दिया। कभी इंडस्ट्री में खास दोस्त कहे जाने वाले फराह और शाहरुख में आजकल कुछ अनबन चल रही है। सुनने में आया है कि 'तीस मार खां' में शाहरुख को हटाकर अक्षय कुमार को लिए जाने के बाद से फराह-शाहरुख की दोस्ती में खटास आ गई है और फराह हर वह पार्टी मिस कर देती हैं जहां किंग खान मौजूद होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications