''सलमान खान की फिल्म है.. लेकिन मुझे अप्रोच नहीं किया गया है.. मैं क्या बोलूं!''
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'एक था टाईगर' के सीक्वल की खबरें खूब सूर्खियां बटोर रही है। खबरों की मानें तो एक था टाईगर के सीक्वल का निर्देशन कबीर खान नहीं, बल्कि सुल्तान फेम निर्देशक अली अब्बास जफर करेंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए कबीर खान ने भी हरी झंडी दिखा दी है।
वहीं, फिल्म से कैटरीना कैफ का नाम भी जोड़ा जा रहा है। जब हाल ही में फिल्म बार बार देखो के प्रमोशन के दौरान कैट से इस फिल्म के बारे में पूछा गया तो कैट ने सारी अफवाहों को खत्म कर दिया।
सलमान खान की 'दबंग 3' को लेकर नया खुलासा.. ये स्टार हैं परेशान!
कैटरीना ने कहा, फिल्म को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। जब तक मैं फिल्म साइन नहीं कर लेती, मैं इस पर बात नहीं कर सकती.. मुझे भी फिल्म के बारे में कुछ नहीं पता.. मुझे अप्रोच नहीं किया गया है। लेकिन जैसे ही मुझे इस सीक्वल के लिए अप्रोच किया जाएगा.. मैं प्रोड्यूर्स से कहूंगी कि फिल्म की घोषणा जल्द कर दें।
गौरतलब है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर आदित्य चोपड़ा काम करेंगे। जबकि अली अब्बास जफर स्क्रीनप्ले और डायलोग्स पर काम करेंगे। हालांकि अभी इस फिल्म की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कोई शक नहीं सलमान खान फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

