कैटरीना कैफ बनेंगी अमिताभ बच्चन की ऑन स्क्रीन बेटी- ये है फिल्म और पूरी डिटेल !
अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ की फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना के घातक परिणामों को देखते हुए इसकी रिलीज डेट टाल दी है। ऐसे में कैटरीना कैफ के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आ रही है कि वह जल्द ही नई फिल्म में नजर आएंगी। दरअसल मीडिया गलियारों में खबरें हैं कि कैटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन साथ में एक बार फिर काम करने जा रहे हैं।
कहा जा रहा है कि 'सुपर 30' और 'क्वीन' डायरेक्टर विकास बहल के साथ कैटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'डेडली' पर बातचीत चल रही है। मीडिया वेबसाइट मुंबई मिरर में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फिल्म में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में साथ में कर चुके कैटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन साथ में काम करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications