सलमान खान ने उड़ाया कैटरीना कैफ का मज़ाक.. ये रहा कैटरीना का करारा 'जवाब'..
जी हां, यह कहना है सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रैंड और खास दोस्त कैटरीना कैफ का। हाल ही में फिल्म 'बार बार देखो' के प्रमोशन के दौरान जब कैटरीना कैफ से पूछा गया कि क्या उन्हें बुरा नहीं लगता, जब सलमान खान उनका मजाक बनाते हैं?
तो कैटरीना कैफ ने साफ साफ कहा कि सलमान ऐसे ही हैं.. इसीलिए उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, जब सलमान सबसे सामने मजाक बनाते हैं। हम्ममम.. कोई शक नहीं कि कैटरीना कैफ सलमान खान को काफी करीब से जानती हैं और उनके हर अंदाज से अच्छी तरह परिचित हैं।
''WHAT झगड़ा.. सलमान खान मेरे छोटे भाई की तरह है.... ''
बहरहाल, बातों बातों में सलमान किसी का मजाक बनाने से भी नहीं चूकते। और जब बात कैटरीना कैफ की हो, तो पता नहीं कितनी बार सलमान ने बातों बातों में कैट का मजाक बना डाला। कभी अर्पिता के रिसेप्शन पर तो कभी कपिल शर्मा के शो पर।
हम यहां आपको कुछ बातें याद दिलाने आए हैं, जब जब सलमान ने कैट को याद किया है। कभी मजाक में, कभी प्यार तो कभी गुस्से में। यहां जानें सलमान ने कब कब उड़ाया है कैटरीना कैफ का मजाक-


Click it and Unblock the Notifications

