सलमान खान की धमाकेदार सीक्वल फिल्म.. कैटरीना कैफ भी हैं EXCITED!

By Neeti

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'एक था टाईगर' के सीक्वल की खबरें खूब सूर्खियां बटोर रही है। हो भी क्यों ना.. आखिर सलमान- कैट की यह फिल्म 200 करोड़ी थी। एक था टाईगर के सीक्वल का नाम होगा- टाईगर जिंदा है.. और इस फिल्म का निर्देशन सुल्तान फेम निर्देशक अली अब्बास जफर करेंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए कबीर खान ने भी हरी झंडी दिखा दी है।

बहरहाल, फिल्म के बारे में जब कैटरीना कैफ से पूछा गया तो उन्होंने कहा- फिलहाल मुझे फिल्म को लेकर कोई जानकारी नहीं है.. फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा भी नहीं की गई है। लेकिन कोई शक नहीं कि फिल्म की टाइटल शानदार है।

[''सलमान खान और मेरे बीच कहीं कोई कंपिटिशन नहीं है....'']

Tiger Zinda Hai

यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-

एक था टाईगर सीक्वल
सलमान खान अपनी फिल्म 'एक था टाईगर' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म से कैटरीना कैफ का नाम भी जोड़ा जा रहा है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने वाले हैं।

[Shoot PICS: सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. कहीं 'बजरंगी भाईजान 2' तो नहीं!]

ट्यूबलाइट
कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म 2017 के ईद पर रिलीज होगी।

दबंग 3
सलमान खान- सोनाक्षी सिन्हा की दबंग जोड़ी धमाका करने के लिए तैयार है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है.

किक-2
2014 में आई फिल्म किक के सीक्वल पर भी काम किया जा रहा है। बता दें, इस फिल्म में सलमान डबल रोल निभाते नजर आएंगे। सलमान इस फिल्म के हीरो भी होंगे और विलेन भी।

क्षणम रीमेक
सुपरहिट तेलुगु फिल्म क्षणम के हिंदी रीमेक में सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी फाइनल हो सकते हैं। अफवाह है कि साजिद नाडियावाला ने फिल्म के राइट्स खरीद लिये हैं।

सूरज बड़जात्या की फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने सूरज बड़जात्या को एक स्क्रिप्ट लिखने को कहा है.. और फाइनल किया है कि इस फिल्म में वही मेनलीड एक्टर होंगे।

धूम 4
यशराज फिल्म्स की धूम 4 से भी सलमान खान लगातार जुड़े हुए हैं। हालांकि इस फिल्म के कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X