..................... Katrina Kaif offered Rs 2 crore on New Year's Eve! | कैटरीना कैफ को नाचने के लिए मिलेंगे 2 करोड़! - Hindi Filmibeat

कैटरीना कैफ को नाचने के लिए मिलेंगे 2 करोड़!

बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीना कैफ के सितारे इन दिनों बुलंदी पर है। हर कोई उनके साथ काम करने को बेकरार है। इसलिए तो बॉलीवुड के नामी-गिरामी निर्माता-निर्देशकों की लाइन कैटरीना के घर के आगे दिखायी पड़ती है।

साल 2011 उनके लिए काफी अच्छा रहा, हालांकि उनकी फिल्में बॉक्सऑफिस पर पिछले साल की तरह तूफान तो नहीं मचा पायी लेकिन लगातार उनकी फिल्में दर्शकों का मंनोरंजन करती रही।

लेकिन लगता है कि साल 2012 के आने से पहले ही दौलत और शौहरत उनके कदम चूमने को बेकरार है। खबर आ रही है कि कैटरीना कैफ को एक इवेंट ऑर्गेनाइजर ने एलीट उपनगरीय होटल में नये साल की पूर्व संध्या पर पर्फाम करने के लिए 2 करोड़ रूपए ऑफर किए ग हैं।

कैटरीना को यह डांस प्रोग्राम 18 घंटे यानी 1080 सेकंड करना होगा। फिलहाल अभी कैट की ओर से इस इंवेट के लिए हां नहीं कहा गया है। सबकी निगाहें अब कैट की ओर लगी हुई है। देखते हैं कैट की ओर से क्या जवाब आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X