कैटरीना बनीं बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्री!

अब तक बॉलीवुड की सबसे महंगी तारिका में करीना कपूर का नाम था। क्योंकि मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोईन के लिए आठ करोड़ का ऑफर मिला था लेकिन कैट को बीस करोड़ के ऑफर के बाद करीना से आगे निकल गयी हैं।
टीवी चैनलों के मुताबिक वासु भगनानी और राजकुमार संतोषी अपनी आनेवाली फिल्म में जैकी भगनानी के ऑपोजिट किसी बड़ी अभिनेत्री को लेना चाहते थे, ताकि फिल्म और हीरो को बड़े नाम का फायदा मिल सके।
बताया जा रहा है कि फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी की शूटिंग के दौरान ही संतोषी ने कैट को यह ऑफर दिया था। लेकिन तब कैटरीना कैफ ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया था। लेकिन अब कैटरीना ने हां कर दी है। अभी तक बॉलीवुड में करीना, ऐश्वर्या का ही नाम महंगी अभिनेत्रियों में लिया जाता था लेकिन अब कैटरीना भी इस श्रेणी में आ गयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications