#Dilwaleसलमान...पहले हटवाया हीरोइन से BAN...अब तीन 300 करोड़ी फिल्में!
सलमान खान कैटरीना कैफ का कितना ख्याल रखते हैं ये तो सबको दिखता ही है लेकिन अब एक तरफ जहां उन्होंने य़शराज फिल्म्स से कैटरीना कैफ का बैन हटवा दिया। जैसे ही ये भनक मीडिया को लगी है कैटरीना कैफ भडक गईं।
सलमान खान की एक दिक्कत है। किसी की मदद करना शुरू करते हैं तो इतनी मदद कर देते हैं कि सामने वाले आज़िज़ आ जाए। अब ऐसा ही कैटरीना कैफ के साथ हो रहा है। आजकल वो गपशप गली में सलमान की सिफारिश को लेकर इतनी परेशान हैं कि अब कुछ कह ही नहीं पा रही है।
दरअसल, खबरों की मानें तो टाइगर ज़िंदा है के बाद सलमान खान ने कैटरीना कैफ की सिफारिश आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए भी की। अब इस खबर से कैटरीना इतना परेशान हो गईं कि कहना पड़ा कि ऐसा कुछ नहीं है।

कैटरीना से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि उनके पास काफी अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं और ठग्स के लिए उन्हें अप्रोच नहीं किया गया है। अब सलमान खान को कौन समझाए कि हर ब्लॉकबस्टर खान फिल्म में कैटरीना ही नहीं होंगी।
अब एक तरफ सलमान ने अपनी एक और फिल्म के लिए कैटरीना को फाइनल कर लिया है तो दूसरी तरफ वो शाहरूख की आनंद एल राय की फिल्म में भी लगभग फाइनल है। फिल्म का नाम भी कैटरीना कैफ के ऊपर ही रखा गया है।
वहीं कबीर खान की ऋतिक रोशन वाली फिल्म में भी कैटरीना का नाम तय है। यानि कि फिलहाल कैटरीना के पास ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कमी नहीं है तो कैटरीना कैफ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए नाम की सिफारिश क्यों करवाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications