मुझे सेक्सी मत कहो: कैटरीना
प्रशंसक उन्हें सबसे सेक्सी अभिनेत्री के खिताब से नवाज चुके है। दूसरी अभिनेत्रियां उनकी खुबसूरती और मासूमियत से जलती है। पर खुद कैटरीना कैफ को सेक्सी कहलवाना पसंद नही है।
उनका कहना है कि अंग प्रर्दशन करने या बिकनी पहनने से कोई सेक्सी नही हो जाता है। वे खुद को सेक्सी महिला चुनने के लिए प्रशंसको को धन्यवाद देती है पर कैट चाहती है कि लोग उन्हें एक प्यारी सी अभिनेत्री के रूप में याद करे न कि सेक्सी अभिनेत्री के रूप में।
आजकल कैट बार्बी डाल का भारतीय चेहरा चुने जाने से काफी खुश है। उनका कहना था कि बचपन में बार्बी डाल के साथ खेलते वक्त उनकी तमन्ना होती थी कि उनका चेहरा बार्बी डाल की तरह हो जाए। अब जब उनके चेहरे को बार्बी डाल का चेहरा बनाया जा रहा है तो उनकी खुशी का ठिकाना नही है।


Click it and Unblock the Notifications