कैटरीना कैफ का नया ड्रामा..किसिंग सीन देने के बाद अब नहीं हटाने की मांग!
कैटरीना कैफ की एक नई डिमांड है जो बेहद अजीब है। दरअसल वो चाहती हैं कि फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर के साथ जो भी किसिंग सीन दिया है उसे हटवाना चाहती हैं।
ऐसा लग रहा है कि जग्गा जासूस की मुश्किलें खत्म ही नहीं हो पा रही हैं। पहले जब फिल्म शुरू हुई थी तो रणबीर और कैटरीना उस वक्त रिलेशनशिप में थे और फिल्म की शूटिंग काफी जोर शोर के साथ शुरू हुई थी लेकिन फिल्म इसके पहले की खत्म होती दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और अनुराग बासू की तब से मुश्किलें खत्म ही नहीं हो रही है।
[एक बार फिर साथ दिखेंगे रणबीर-दीपिका..लेकिन फिल्म या नाटक में नहीं! ]
अब ताजी समस्या ये है कि कैटरीना कैफ फिल्म के कई निर्णयों में अपनी मर्जी चलाना चाह रही हैं। दरअसल फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के कुछ किसिंग सीन हैं जिन्हें अब कैटरीना कैफ हटवाना चाह रही हैं। फिल्म की टीम ने पोस्टर के लिए भी लीप लॉक के कुछ सीन को सेलेक्ट किए थे लेकिन कैटरीना उसे भी बदलवाना चाह रही हैं।

इतना ही नहीं कैटरीना कैफ चाहती हैं कि फिल्म के जो भी पोस्टर सेलेक्ट किया जाए उसे पहले उन्हें दिखाया जाए। अनुराग बासू और कैटरीना कैफ के बीच इस वजह से बहस भी हो चुकी है क्योंकि वो किसी भी कीमत पर कांट छांट करने के लिए तैयार नहीं हैं।
गौरतलब है कि कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की इस फिल्म की रिलीज डेट 7 बार बढ़ाई जा चुकी है। अब फिल्म को 14 जुलाई को रिलीज करने का फैसला किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











