OUCH: अक्षय कुमार ने सलमान खान से क्या करारा बदला लिया है
खबरें थीं कि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ एक साथ करण जौहर के फिल्म केसरी में दिखाई देंगे लेकिन अब कैटरीना कैफ के आधिकारिक प्रतिनिधि ने साफ कर दिया है कि कैटरीना अक्षय की फिल्म नहीं कर रही है।
अब अगर आपको याद ना हो तो ये वही फिल्म है जो सलमान खान ने कमिटमेंट करने के बाद, दोबारा, कमिटमेंट का एलान करने के बाद, चुपचाप, बिना बताए चोरों की तरह छोड़ दी।

अब ऐसे में बताइए भला, कैटरीना कैफ के ये फिल्म करने के क्या ही चांस हो सकते थे। फिल्म के प्रोड्यूसर हैं करण जौहर। हालांकि करण और कैटरीना काफी अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में कैटरीना और अक्षय ने भी वापस दोस्ती कर ली है।
ऐसे में खबरें उड़ीं कि कैटरीना कैफ को अक्षय कुमार की इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया। अब क्या पता खबरें सच थीं लेकिन अक्षय कुमार ने सलमान खान से हिसाब बराबर किया हो।
हालांकि कैटरीना की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि इस फिल्म में कैटरीना कैफ नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
