कैटरीना कैफ ने पैसे बांटे!

कैट ने फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के सेट पर स्पाट ब्याय व तकनीशियनों में तकरीबन 5 लाख रूपए बांटे। फिल्म युनिट के एक सदस्य के अनुसार जब फिल्म की शुटिंग खत्म हुई तो कैटरीना अपने वैनिटी वैन में गई। जब वे वैन से वापस आई तो उनके पास काफी पैसा था उन्होंने सभी लोगों में पैसा बांटना शुरू कर दिया वे बहुत खुश थी। वे अपनी खुशी लोगों में बांटना चाहती थी।
फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी भी देखकर हतप्रद रह गए। दरअसल कैट युनिट के सदस्यों की मेहनत से काफी प्रभावित थी। वे उनकी मेहनत का कुछ इनाम देना चाहती थी। वैसे भी किसी फिल्म के हिट होने का पूरा फायदा हीरो हीरोइन उठा ले जाते है।
कैट अपने तरीके से उन लोगों की मेहनत को सम्मान दे रही थी वे नही चाहती कि इसको लेकर मीडिया में कुछ लिखा जाए। लगता है कि कैट को सलमान ने काफी प्रभावित किया है क्योंकि सलमान भी हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करते रहते है।


Click it and Unblock the Notifications