प्रभास की अगली फिल्म की लेडी 'बाहुबली'..नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप
कैटरीना कैफ प्रभास की अगली आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म साहो में काम कर सकती हैं।
बाहुबली 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाए जा रही है और अब फैन्स प्रभास की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं हालांकि बाहुबली मोड से अभी तक जिसने भी फिल्म देखी है बाहर नहीं निकल पाया है। प्रभास की अगली फिल्म एक्शन थ्रिलर साहो होगी जिसका टीजर बाहुबली के साथ आ चुका है।
साहो का टीजर भी लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रहा है। अब नई खबर ये आ रही है कि कैटरीना कैफ को फिल्म में कास्ट किया जा सकता है। जी हां साहो में प्रभास के ऑपोजिट कैटरीना कैफ नजर आ सकती हैं लेकिन इस बात की अभी फिलहाल कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

हालांकि प्रभास लगातार 5 साल मेहनत करने के बाद फिलहाल अमेरिका में छुट्टियां इंज्वॉय कर रहे हैं। वो अभी लगभग दो महीने वहीं रहेंगे फिर जुलाई से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। वैसे पिछले काफी समय से प्रभास बाहुबली के अलावा किसी ना किसी वजह से चर्चा में हैं।
जानिए किन किन बातों को लेकर चर्चा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications