प्रियंका चोपड़ा से चिढ़ी हुई हैं कैटरीना कैफ
मुंबई। बॉलीवुड की गुडि़या कैटरीना कैफ आज कल प्रियंका चोपड़ा से चिढ़ी हुई हैं। कारण है गुंडे। अरे भाई सड़क के गुंडों की बात नहीं कर रहे हैं हम। हम फिल्म गुंडे की बात कर रहे हैं, जिसमें कैटरीना कैफ जल्द ही रनवीर सिंह और अर्जुन कपूर के साथ फिल्म गुंडे में दिखाई देने वाली थीं। लेकिन उनके गुस्से की वजह से ऐसा संभव नहीं होगा।
असल में कैटरीना को हाल ही में अचानक गुस्सा आ गया, जब उन्हें पता चला कि फिल्म गुंडे के लिये उनसे पहले प्रियंका को लेने की बात हुई थी। इसी बात पर कैट ने अपनी शूटिंग की डेट्स रितिक रौशन के साथ बन रही हॉलीवुड फिल्म नाइट एंड डे की रीमेक को दे दी।
खबर यह भी है कि कैटरीना फिल्म करना चाहती थीं, क्योंकि उसमें अली अब्बास हैं। जिनके साथ वो मेरे ब्रदर की दुल्हन में थीं। अर्जुन कपूर की भी वो काफी करीबी दोस्त हैं। इसके बावजूद उन्होंने फिल्म छोड़ दी।
खैर फिलहाल यही खबर है कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म में लीड रोल करेंगी। अब देखते हैं कि बेहतरीन बर्फी खिलाने के बाद प्रियंका फिर सफल होती हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications