OUCH! सलमान खान से ली सलाह.. और तोड़ दिया अपना रिश्ता..
[गपशप] जी हां, आपने सही पढ़ा। अफवाहों की मानें तो रणबीर कपूर से ब्रेकअप करने से पहले कैटरीना कैफ ने सलमान खान से एक फिल्म स्टूडियो में मुलाकात की थी। अब यह ब्रेकअप उसी का नतीजा है या नहीं.. यह तो कैट ही जानें..
बहरहाल, बॉलीवुड लाइफ में आए एक रिपोर्ट के अनुसार, 'सलमान खान और कैटरीना कैफ ने फिल्म स्टूडियो में मुलाकात की थी और उनके बातचीत के टॉपिक रणबीर कपूर ही थे। इतना ही नहीं.. बल्कि कैटरीना ने अनुराग बसु की फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग भी उसी दिन रोक दी, जिस दिन उन्होंने सलमान से मुलाकात की थी।'
Must Read: फिल्मफेयर अवार्ड में सलमान खान का धमाका
सूत्र की मानें तो कैटरीना और रणबीर फरवरी में जग्गा जासूस के लिए मोरोक्को जाने वाले थे। खैर, अब इनके ब्रेकअप की खबरों ने भयंकर आग पकड़ ली है। लिहाजा, सलमान से मिलना और ब्रेकअप महज इत्तेफाक नहीं लग रहा।
याद दिला दें, कुछ ही दिनों पहले कैटरीना कैफ ने अपने और रणबीर के रिलेशन को लेकर काफी कड़वी बातें शेयर की थीं। जाहिर है, इतने दिनों का रिश्ता है.. टूटने पर दुख तो होगा ही..
यहां देखते हैं कैटरीना- सलमान की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications














