सलमान के लिए कैटरीना ने मेकअप छोड़ा!

बॉलीवुड की ये बार्बी डॉल इन दिनों सलमान खान के साथ कबीर खान की फिल्म 'एक था टाईगर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें कैट वैसे ही नजर आयेंगी जैसी की वो वास्तव में दिखायी देती है, जीं हां इस फिल्म में वो एक आम लड़की की भूमिका में हैं, इसलिए इस फिल्म के लिए कैट बिल्कुल मेकअप नहीं करेगी। यानी की जिस तरह सादगी रूप में कैट वास्तविक जीवन में दिखायी देती हैं उसी तरह कैट पर्दे पर भी नजर आयेंगी।
ये कोई पहली बार नहीं है कि कैट ने अपनी फिल्म के लिए कुछ नया किया है। इससे पहले प्रकाश झा की राजनीति के लिए कैटरीना ने बकायदा हिंदी बोलने के लिए ट्यूशन ली थी। राजनीति ने सफलता का परचम लहरा दिया था, इस फिल्म के बाद उन लोगों के मुंह बंद हो गये थे जो कैट को केवल खूबसूरती का पुतला कहते थे। कैट ने अपने दमदार प्रदर्शन से ये साबित कर दिया कि वो एक्टिंग भी कर सकती हैं।
वैसे आपको बता दें कि कैट को बिना मेकअप के देखने के लिए सलमान खान भी बेकरार रहते हैं, उन का मानना है कि कैट खुद इतनी सुंदर है तो मेकअप की जरूरत क्या है? कुछ समय पहले बिग बॉस के मंच पर सलमान ने खुद सरेआम कैटरीना को मेकअप ना करने की सलाह दी थी। अब ये तो पता नहीं कि कैट सलमान के लिए या कबीर के लिए मेकअप से तौबा कर रही हैं, लेकिन इतना तय है कि वो मेकअप से दूर हो रही हैं।
खैर कबीर खान की फिल्म में कैट क्या कमाल करती है ये तो आने वाला वक्त बतायेगा, लेकिन इतना तो तय है कि इस रोल के लिए कैट काफी मेहनत कर रही हैं।
;

Click it and Unblock the Notifications