मधुबाला बनने के लिए कैट ने किया नशा!

Movie Mere Brother Ki Dulhan
आज भी कभी जब बॉलीवुड में किसी तारिका के मुस्कान की चर्चा होती है तो वो है मधुबाला, जिनकी अदाकारी, भोलापन, और अभिनय का आज भी कोई सानी नहीं है, यहां तक की अपनी मधुर मुस्कान के लिए जानीं जाने वाली माधुरी दीक्षित को भी कहा जाता है कि उनकी हंसी मधुबाला से ही मलिती है, कहने का मतलब ये कि मधुबाला ही सबसे ऊपर हैं।

उनका निभाया अनारकली का किरदार आज हर बॉलीवुड हसीना निभाना चाहती हैं लेकिन किसी में वो बात नहीं जो मधुबाला में थी। मधुबाला की फैंस में से एक वो भी है जिनके भी बहुत लोग दीवाने हैं, हम बात कर रहे हैं, कैटरीना कैफ की, जो अपनी आने वाली फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन में मधुबाला की तरह एक गाने में अनार कली के रूप में नजर आयेंगी।

करीबी सूत्रों के मुताबिक कैटरीना कैफ ने पूरी कोशिश की है कि अपने सींस के जरिये लोगों के दिलों में मधुबाला की याद जिंदा कर सके, न्यूज 24 के मुताबिक अनारकली का नशा पर्दे पर जीवंत करने के लिए कैट ने खुद भांग पी है, अब पता नहीं इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो खुद कैट ही बता सकती है, हो सकता है ये कोई पब्लिसिटी स्टंट भी हो, खैर अक्सर हमारे फिल्मी सितारे सींस की सच्चाई का रूप देने के लिए कुछ ना कुछ नशा कर ही लेते हैं।

संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म देवदास में देव का किरदार निभाने के लिए शाहरूख ने भी दारू पी थी, यही नहीं हमेंशा शराब से दूर रहने वाले अमिताभ बच्चन के बारे में भी कहा जाता है कि उन्होंने शराबी फिल्म के लिए सोमरस का सेवन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X