सलमान के दिल में आज भी धड़कती हैं कैटरीना कैफ!

कल तक खबर आ रही थी कि सलमान और कैट के रास्ते अलग-अलग हो चुके हैं लेकिन आज बातें हो रही हैं कि नहीं सलमान और कैटरीना दोनों के बीच में अभी भी कुछ बाकी है।
तभी तो लंबी जुदाई के बाद दोनों ने बतौर अभिनेता-अभिनेत्री फिल्म 'एक था टाईगर' साइन कर ली। इससे पहले भी फरहा खान की फिल्म 'तीस मार खां' में भी सलमान ने कैट के साथ आयटम नंबर किया था। गाहे-बेगाहे औपचारिकता वश ही दोनों साथ नजर आये ही जाते हैं। इन बातों का मतलब सिर्फ ये ही कि दोनों के दिलों में आज भी एक -दूसरे के लिए कहीं ना कहीं जगह बाकी है।
तभी तो वो ना चाहते हुए भी साथ-साथ नजर आ ही जाते हैं। सलमान के एक सवाल पर कैटरीना का चुप होकर नजरें झुका लेना और सलमान का उनकी इस हालत पर सिर्फ मुस्कुरा देना ये साबित करता है कि दोनों आज भी एक-दूजे को पसंद करते हैं तभी तो एक-दूसरे की बात को इंकार नहीं करते हैं। खबर आ रही है बॉलीवुड के दिग्गजों की फिल्म में आयटम नंबर करने से मना करने वाली कैट ने सलमान की बॉडीगार्ड में आयटम करने के लिए हां कर दी है।
ये बात ये साबित करने के लिए काफी है कि कैट किसी भी कीमत पर सलमान को नाराज नहीं करना चाहतीं । कोई भी इंसान उस की नाराजगी बिल्कुल भी नहीं झेल सकता जो कि उससे प्यार करता है। शायद इसलिए कैट ने सलमान की बात मान ली। हम भी दुआ करते हैं कि वो दिन जल्दी आये जब कैट-सलमान खुद अपने मुंह से अपने रिश्ते में बारे में खुलकर बतायें।
;

Click it and Unblock the Notifications