सलमान खान-कैटरीना कैफ को करीब ले आएंगी मुन्नी!
बजरंगी भाईजान की हीरो कहलाई जा रहीं क्यूट सी बच्ची हर्शाली मल्होत्रा का कहना है कि उन्हें सलमान खान, करीना कपूर खान नवाजु्द्दीन सिद्दिकी के अलावा कैटरीना कैफ बेहद पसंद है। हर्शाली ने कहा वो सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ के साथ काम करना चाहती है।
जाहिर सी बात है कि इतनी नन्हीं सी बच्ची को भला कैटरीना कैफ और सलमान खान के इश्यू के बारे में क्या ही पता होगा। चूंकि कैटरीना कैफ को बॉलिवुड की बार्बी डॉल कहा जाता है और बार्बी गेम हर्शाली का फेवरेट है इसके चलते जाहिर है उन्हें कैटरीना कैफ पसंद ही होंगी।
हर्शाली ने तो यूं ही बातों बातों में ये कह दिया कि वो कैटरीना कैफ के साथ काम करना चाहती हैं लेकिन ऐसा हो भी सकता है कि हर्शाली एक जरिया बनें और कैटरीना व सलमान दोबारा से परदे पर एक साथ नज़र आएं।
वैसे ये भी हो सकता है कि बजरंगी भाईजान की शूटिंग के दौरान जहां सलमान खान को कैटरीना याद आ रही थीं और हर्शाली ने सबसे ज्यादा वक्त सलमान अंकल के साथ ही बिताया तो कहीं उन्होंने ही तो कैटरीना आंटी के बारे में हर्शाली को नहीं बता दिया।


Click it and Unblock the Notifications


