#Elaan: टाईगर ज़िंदा है के बाद अब टाईगर पार्ट 3 के लिए तैयार रहिए!
सलमान खान औऱ कैटरीना कैफ टाईगर ज़िंदा है की शूटिंग कर रहे हैै और फिल्म 2017 के दिसंबर में रिलीज़ होने जा रही है। लेकिन कैटरीना ने अगले टाईगर की भी तस्वीर जारी कर दी है।
कैटरीना कैफ इस समय करियर के बेस्ट समय में चल रही हैं। एक तरफ वो रणबीर कपूर की यादों से बहुत आगे बढ़ चुकी हैं और अब उनकी प्रोफेशनल लाइफ भी पटरी पर आ चुकी हैं।
जहां एक तरफ कैटरीना कैफ ने बैक 2 बैक तीन खान फिल्में साइन की हैं वहीं दूसरी तरफ वो खुद पर काफी ज़्यादा मेहनत कर रही हैं। इतनी कि टाईगर सीक्वल से पहले वो अपने आगे के टाईगर सीरीज़ के हीरो से मिलवा चुकी हैं।

दरअसल, कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम जॉइन कर लिया है और आए दिन अपनी झलक दिखाती रहती हैं। ऐसी ही एक जिम की तस्वीर कैटरीना ने डाली। तस्वीर में उनके साथ अरबाज़ और सोहेल के बेटे अरहान और निर्वाण थे।
कैटरीना ने फोटो डालते हुए लिखा - मिलिए फ्यूटर के टाईगर से। अब अरहान और निर्वाण आगे चलकर बॉलीवुड में ही कुछ करेंगे ये तो तय है। लेकिन कैटरीना ने उन्हें अभी से बॉलीवुड का टाईगर भी बना दिया है।
वैसे इस साल बॉलीवुड में कई स्टार कि़ड्स एंट्री लेने वाले हैं। और अरहान - निर्वाण को लॉन्च करने से पहले, सलमान खान आयुष शर्मा को कैटरीना कैफ के साथ लॉन्च कर रहे हैं।
कैटरीना कैफ ने करियर की शुरूआत बहुत ही छोटे स्तर से की थी और आज वो जहां हैं, उसका कारण कैटरीना की मेहनत है। वैसे लोगों ने उन्हें जो भी कहा, उसका जवाब यहां हैं।
देखिए कैटरीना के शुरूआती दिनों की वो तस्वीरें जो आपने शायद ना देखी हों -


Click it and Unblock the Notifications