#RedAlert: कैटरीना कैफ इस धमाकेदार पार्ट 3 के लिए फाइनल ?

अब ये खबर सुनकर कैटरीना कैफ के फैन्स का दिन बन जाएगा। अगर खबरों की मानें तो उनके ड्रीम टीम टूर के बाद एक बार फिर कैटरीना कैफ उतनी ही डिमांड में आ चुकी हैं और उनके डांस के लोग कायल हो चुके हैं। यही कारण है कि उन्हें एबीसीडी 3 के लिए अप्रोच किया गया है।

और जहां तक है, कैटरीना कैफ इस फिल्म में वरूण धवन के साथ ठुमके लगाती नज़र आएंगी। वैसे भी उनकी और वरूण की केमिस्ट्री की झलक लोगों ने इस टूर पर देख ही ली है।

katrina kaif varun dhawan

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ काफी समय से गेम से बाहर हैं लेकिन अब धीरे धीरे वो वापस अपने करियर को ट्रैक पर लेकर आ रही हैं। उनकी फिल्म बार बार देखो 9 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।
[सलमान की एक था टाइगर सीक्वल की हीरोइन...चौंकिएगा मत!]

इसके बाद कैटरीना कैफ की फवाद खान के साथ करण जौहर की फिल्म रात बाकी की अफवाहें उड़ रही हैं। वहीं उनका नाम और भी कई फिल्मों के साथ जोड़ा जा रहा है। पर ये फिल्में बन नहीं रही हैं।

हालांकि एबीसीडी 3 का काम काफी समय से चल रहा है। फिल्म को रेमो डीसूज़ा कब बनाएंगे पता नहीं क्योंकि अ फ्लाइंग जट के बाद वो सूरज पंचोली - अजय देवगन की फिल्म में जुट जाएंगे।
[#BreakingHot: कैटरीना की ये तस्वीरें देखिए...सपनों तक में दिखेंगी!]

बहरहाल, एबीसीडी 3 के अलावा भी कई और फिल्मों के पार्ट 3 की चर्चा ज़ोरों पर है। और ये लिस्ट इतनी तगड़ी है कि आपको भी मज़ा आ जाएगा -

दबंग 3

फिल्म 2017 दिसंबर में फ्लोर पर जाएगी। सलमान खान फिल्म के लिए थोड़ा समय लेंगे लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म 2018 ईद पर रिलीज़ के लिए तैयार होगी।
दबंग 3, दबंग का सीक्वल ना होकर प्रीक्वल है। यानि कि दबंग के पहले कि कहानी। सीधे शब्दों में चुलबुल पांडे, रॉबिनहुड पांडे कैसे बने इसकी कहानी।

डॉन 3
शाहरूख खान की डॉन 3 काफी समय से बन रही है। कभी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा आती हैं, कभी बाहर जाती हैं। कभी कैटरीना कैफ आती हैं तो कभी श्रद्धा कपूर उन्हें रिप्लेस कर देती हैं। कभी फरहान अख्तर कहते हैं कि फिल्म नहीं बन रही है, कभी रितेश सिधवानी कहते हैं कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

रेस 3
सूत्रों की मानें तो सुपरहिट सीरीज़ रेस के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने सलमान खान को फिल्म के तीसरे पार्ट के लिए अप्रोच किया है। रेस 3 की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है और फिल्म में सलमान खान विलेन का रोल कर सकते हैं।बाद में सब अफवाहें निकलीं पर फिल्म बन रही है।

सिंघम 3
अजय देवगन ने कहा था कि सिंहम 3 का प्लान तेज़ी से चल रहा है। लेकिन अब जिस तरह अजय देवगन बिज़ी लग रहे हैं, हमें नहीं लगता कि फिल्म इतनी जल्दी शुरू हो पाएगी।

तनु वेड्स मनु 3
अगर गपशप गली की मानें तो कंगना रनौत ने तनु वेड्स मनु के लेखक हिमांशु शर्मा को परेशान करके रख दिया है कि वो तनु वेड्स मनु के अगले पार्ट के लिए कोई कहानी सोचें। दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत और आनंद एल राय के बीच कोई खटपट की बात आई थी।

आशिकी 3
बॉलीवुड में गपशप और फिल्में साथ साथ चलते हैं। ऋतिक रोशन और उनकी आशिकी को लेकर अटकलें कब से लग रही हैं। लेकिन अभी तक फिल्म को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।

गैंग्स ऑफ वसेपुर 3
थोड़े दिनों पहले खबर थी कि अनुराग कश्यप वापस जुट गए हैं सबका दिल जीतने के लिए और अब वो सीक्वल फिल्मों की कह के लेने वाले हैं। वो गैंग्स ऑफ वसेपुर के तीसरे इंस्टॉलमेंट के लिए जुटे थे पर फिर खबर फीकी पड़ गई। पिछली फिल्मों की तरह ही धनबाद के ज़ीशान कादरी, जिन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर की पटकथा लिखी थी, फिल्म के पार्ट थ्री की भी पटकथा लिखने के लिए तैयार हैं। ज़ीशान फिल्म में डेफिनिट भाई बने थे।

हेरा फेरी 3
अक्षय कुमार की हेरा फेरी 3 इतनी दिलचस्प हो जाएगी ये तो सबको पता था लेकिन इतनी जल्दी हो जाएगी ये किसी को नहीं पता था। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर नीरज वोरा ने साफ कर दिया है कि कुछ दिक्कतें हुईं लेकिन उन सबमें सबसे अच्छा ये हुआ कि फिल्म की ओरिजिनल कास्ट यानि कि अक्षय कुमार - सुनील शेट्टी और परेश रावल अब फिल्म में वापसी कर चुके हैं।

मुन्नाभाई 3
हाल ही में राजकुमार हिरानी के घर डिनर पर संजय दत्त, अरशद वारसी और विधु विनोद चोपड़ा मिले। और अगर सूत्रों की मानें तो ये मीटिंग मुन्नाभाई 3 की पहली मीटिंग थी। फिल्म को लेकर लगभग चीज़ें फाइनल हो चुकी हैं और इसलिए ये डिनर मीटिंग रखी गई थी।

टोटल धमाल

संजय दत्त जब से जेल से निकल कर आए हैं तब से उनका नाम कई फिल्मों से जोड़ा रहा है। इन्हीं में से एक है धमाल का पार्ट 3 जिसका नाम होगा टोटल धमाल।

एमएसजी 3
कहां आप दबंग 3 और डॉन 3 का इंतज़ार कर रहे हैं। असली फिल्म तो बनकर तैयार भी हो गई है। MSG तो याद ही होगी, मेसेंजर ऑफ गॉड। फिल्म का तीसरा पार्ट भी बनकर तैयार है और टीज़र भी रिलीज़ कर दिया गया है। इस बार फिल्म का नाम है MSG: THE WARRIOR: लायन ऑफ हार्ट। यानि कि शेरदिल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X