2 DHAMAKA फिल्में...2 धमाकेदार खान...किसे चुनेंगी कैट - शाहरूख या सलमान!
कैटरीना कैफ फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है और एक बुरी खबर। अच्छी खबर ये है कि एक बार फिर कबीर खान अपनी फिल्म ट्यूबलाइट के लिए उन्हें लेने की सोच रहे हैं। पहले फिल्म में दीपिका थीं, लेकिन कैटरीना ने खुद उनकी ट्यूबलाइट फ्यूज़ कर दी।
[#SorryDeepika: लेकिन इसलिए सलमान की ट्यूबलाइट फ्यूज़ हो गई!]
इसके बावजूद फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा का नाम सामने आया लेकिन अब अगर गपशप गली की मानें तो एक ही हीरोइन के साथ 2 बैक टू बैक फिल्में काफी बड़ा रिस्क हो सकता है। इसलिए सुलतान के ट्यूबलाइट बनते ही कैटरीना को फिल्म में लिया जाएगा।
[सलमान ने ले ही ली कैटरीना की FULL ज़िम्मेदारी!]
लेकिन अब इससे भी ज़बर्दस्त खबर ये है कि आनंद एल राय बौने वाली शाहरूख खान फिल्म में अनुष्का और कैटरीना को कास्ट करना चाहते हैं। अब सुनिए बुरी खबर। और वो ये है कि दोनों ही फिल्मों का काम जुलाई में शुरू होगा। ऐसे में अगर कैटरीना कैफ चाहें भी तो भी दोनों फिल्में तो नहीं कर सकतीं।
ऐसे में कैटरीना के साथ वही होगा जो उनके साथ हमेशा होता है - बैड लक। जानिए अपने लक के कारण कैट ने छोड़ी कितनी फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications