गजब की पजेजिव कैटरीना
अपनी चीजों से दीवानगी की हद तक प्यार करती हैं कैटरीना कैफ। हाल ही में कैटरीना की कार ऑडी एक समारोह में भीड़ के हमले से क्षतिग्रस्त हो गयी। लोगों ने कैट को सलाह दी कि इस ऑडी को बेच दें। पर कैटरीना को ये मंजूर नहीं। कैट को अपनी ऑडी से बेतहाशा लगाव है क्योंकि ऑडी उनकी गाढ़ी कमाई की पहली कार है।
सुनने में आया है कि कैट को अपनी हर चीज से प्यार है। ऑडी का मसला कोई अकेला नहीं है। एक शो में कैट से उनकी फेवरिट ड्रेस के बारे में पूछा गया तो उन्होने एक ऐसे टॉप की ओर इशारा किया जो उनके पास सालों से है। कैट की अपनी चीजों के प्रति दीवानगी देख कर लोग हैरत में हैं।
सोचने वाली बात ये है कि जो लड़की बेजान चीजों से इतना प्यार करती है, उसकी जीते-जागते, मददगार सल्लू मियाँ को छोड़ने की क्या वजह होगी। शायद यह कैट का पजेजिव नेचर ही है कि दोनों के अलगाव के चर्चे होने के बाद भी कैट अक्सर सल्लू के आगे तो कभी पीछे दिखायी पड़ती हैं। जब चीजों को छोड़ना कैट के लिए इतना कठिन है तो सल्लू को छोड़ना तो आसान नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications