इसे कहते हैं धमाका....सलमान IN....अक्षय IN और अब ऋतिक रोशन की ENTRY!
Recommended Video

बॉलीवुड में दोस्ती ऐसी चीज़ है जो कभी भी बनती है और कभी भी टूटती है। ना ही किसी का प्यार हमेशा के लिए रहता है और ना ही किसी का गुस्सा। अब जैसे कैटरीना कैफ को ही ले लीजिए।
पहले तो सलमान को डेट करते हुए वो रणबीर कपूर के साथ बिकीनी में छुट्टियां मनाते पकड़ी गई थीं जिनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं। इसके बाद, अक्षय कुमार से भी उन्होंने छत्तीस का आंकड़ा बना लिया था।

बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान उनके और ऋतिक के अफेयर को कंगना रनौत ने उछाला और तब से कैटरीना ने ऋतिक से भी दूरी बना ली। माना ये भी जाता है कि ऋतिक के साथ करीबी ही रणबीर कपूर को खटक गई थी।
बहरहाल, कैटरीना अब सलमान के वापस कितने करीब आ चुकी हैं वो तो हम दिखा ही चुके हैं। आप भी एक बार फिर देख ही लीजिए।
वहीं अक्षय कुमार ने अपने मार्शल आर्ट्स इवेंट के लिए कैटरीना को बुलाया और कैटरीना पहुंची भी। दोनों ने सेल्फी भी ली और एक और दोस्ती वापस हो गई।
अब कैटरीना के दोस्तों के ग्रुप में वापस ऋतिक की एंट्री भी हो चुकी है। क्योंकि कैटरीना को ऋतिक ने एक तोहफा भेजा है जिसे शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा कि केवल ऋतिक को ही अच्छे तोहेफे देना आता है।


Click it and Unblock the Notifications