Breaking Buzz: सात फेरे लेने से पहले मिसेज़ विकी कौशल बनीं कैटरीना कैफ, कोर्ट में हुई शादी
कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी इस समय देश का सबसे अहम मुद्दा बन चुका है। और अब देर रात, कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी का हैशटैग भी ट्रेंड कर रहा है। कुछ फैन्स की मानें तो इसका कारण ये है कि कैटरीना कैफ अब आधिकारिक रूप से मिसेज़ विकी कौशल बन चुकी हैं।
कैटरीना कैफ के कुछ फैन क्लब्स ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल, कोर्ट में शादी कर चुके हैं और अब आधिकारिक रूप से पति - पत्नी है।

हालांकि, पारंपरिक ढंग से हिंदुस्तानी और कैथलिक रीति रिवाज़ों से ये शादी 7 - 9 दिसंबर को राजस्थान में होगी। अब विकी कौशल और कैटरीना कैफ, सच में शादी कर चुके हैं या फिर ये केवल एक अफवाह है, इसकी पुष्टि तो कोई नहीं कर सकता है। लेकिन दोनों की शादी को लेकर और भी ढेर सारी अफवाहें मार्केट में हैं जिन्हें पढ़कर आपके भी गॉसिप का कोटा पूरा ज़रूर होगा।


Click it and Unblock the Notifications