सलमान के बर्थ डे पार्टी से गायब कैटरीना कैफ

जिसने एक बार फिर से सोचना शुरू कर दिया है कि सलमान तो कहते हैं कि उनके और कैट के बीच में अब कुछ नहीं है तो फिर उन्होंने अपनी इस खुशी में कैट को शामिल क्यों नहीं किया आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? जबकि कैट के साथ वो इन दिनों एक फिल्म कर रहे हैं। फिल्म का नाम है एक था टाइगर।
सलमान के पारिवारिक पार्टियों में अक्सर कैट को सलमान के साथ देखा जाता है लेकिन इस बार सल्लू की पार्टी कैट के बिना है। जबकि आपको बता दें कि तमाम तीखापन होने के बावजूद कैटरीना ही वो पहली सदस्य थी जिन्होंने सलमान को सबसे पहले बर्थ डे विश किया था। तब सलमान मियां नार्मल थे तो आज उन्हें क्या हुआ कि अपनी इस हसीन दोस्त को अपनी जिंदगी की हसीन शाम का हिस्सा नहीं बनाया।


Click it and Unblock the Notifications