सलमान 2 कपिल - कैटरीना तेरे किस काम की...मेरे भी काम की नहीं!
[गपशप] सलमान खान की एक खासियत है कि जब वो बोलते हैं तो बिल्कुल भी नहीं सोचते कि वो क्या बोल रहे हैं। और ऐसे में बोल बोल कर वो इतना बोल जाते हैं कि ज़्यादा हो जाता है। जब से उनका और कैटरीना का साथ छूटा है वो काफी कुछ ऐसा बोल चुके हैं जो उन्हें नहीं बोलना चाहिए।
हाल ही में कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के सेट पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। सलमान खान दीवाली स्पेशल शूट कर रहे थे, प्रेम रतन धन पायो प्रमोट करने के लिए। तभी उन्हें सेट पर एक फुलझड़ी के डिब्बे पर कैटरीना का फोटो बना दिखा।
इसे देखकर सलमान ने कहा - इनका यहां क्या काम...ये आपके किसी काम की नहीं है। कैटरीना कैफ वैसे मेरे भी किसी काम की नहीं थी। इसके बाद कपिल और सलमान ज़ोर से हंस पड़े।
हालांकि इस सीन को शो से काट दिया गया है क्योंकि ये सलमान की प्रेम इमेज से मेल नहीं खाता। वैसे हाल ही के दिनों में सलमान खान ने ताबड़तोड़ बोल्ड बयान दिए हैं, ऐश से लेकर माधुरी तक पर! जानिए यहां-


Click it and Unblock the Notifications

