सल्लू की बैसाखी छोड़ेंगी कैट
कहां तो ये खबर थी कि कैट इतनी बिजी हैं कि उन्हे रेस्ट के लिए समय नहीं मिल पा रहा और वह लगातार बीमार पड़ रहीं है। साल 2009 में उनकी तीन फिल्में भी रिलीज हुईं थीं। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि कैट के पास प्रकाश झा कि राजनीति के अलावा और कोई फिल्म नहीं है। इस समय कैट अपनी अपेंडिक्स सर्जरी के बाद लंदन में हैं।
बॉलीवुड में अफवाहें हैं कि कैट निर्देशकों और निर्माताओं को अपने बेरोजगार होने की सूचना दे रहीं हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो वह काम मांग रहीं हैं। इतनी हिट फिल्में देने के बाद भी यह हाल, बात गले नहीं उतरती। पहले पती चला था कि कैट फराह खान की फिल्म तीस मार खां में एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ आ रहीं हैं। लेकिन शायद हाल ही में ये रोल सोनम कपूर को ऑफर हुआ है।
जाहिर है कैटराना मुसीबत में हों और सल्लू मियां उनकी मदद ना कर रहे हों तो शक होता है कि दोनों साथ हैं या गुपचुप ढंग से अलग हो गए हैं। खैर बॉलीवुड में अब तक सल्लू की बैसाखी के सहारे चलने वाली कैट के पास ये अच्छा मौका है खुद को साबित करने का। हालांकि अपने पैरों पर खड़े होना आसान नहीं है। फिर भी कैट के पास उपलब्धियों के खजाने हैं अगर वह ठीक तरह से खुद को सम्हालें तो नये साल में हमें एक नयी कैट दिख सकती है।


Click it and Unblock the Notifications