प्रेगनेंसी में कैटरीना कैफ कैमरों से छिप कर यूं बिता रही हैं समय - सास ससुर के लिए सीख रही हैं खाना बनाना

कैटरीना कैफ और उनकी प्रेगनेंसी को लेकर अफवाहें हैं कि कम होने का नाम ही नहीं है। अब ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ मुंबई में होते हुए भी कैमरों से बच रही हैं क्योंकि वो अपने प्रेगनेंसी की खबर सबके सामने नहीं आने देना चाहती हैं। लेकिन इस दौरान, कैटरीना कैफ अपना पूरा समय अपने सास ससुर के साथ बिता रही है।

एक रिपोर्ट की मानें तो कैटरीना कैफ आजकल ज़्यादातर समय ओबेरॉय स्प्रिंग्स पर बिता रही हैं जहां विकी कौशल के पिता शाम कौशल और मां वीणा कौशल रहते हैं। विकी कौशल भी पहले यहीं रहते थे लेकिन शादी के बाद वो कैटरीना कैफ के साथ दूसरे अपार्टमेंट रहने लगे।

katrina-kaif-is-learning-to-make-full-meals-as-she-hides-her-pregnancy-from-cameras-and-media

टाइम्स ऑफ इंडिया से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि शादी से पहले, कैटरीना कैफ को केवल कॉफी बनाने आता था लेकिन अब वो पूरा खाना बनाना सीख रही हैं और इस काम में कैटरीना कैफ की मदद कर रही हैं विकी कौशल की मां वीणा कौशल। हालांकि, इस सूत्र पर पूरी तरह भरोसा इसलिए नहीं किया जा सकता क्योंकि लॉकडाउन के दौरान ही कैटरीना कैफ ने ऑमलेट बनाते हुए अपना वीडियो शेयर किया था।

काफी समय से मीडिया से दूर

काफी समय से मीडिया से दूर

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ काफी समय से मीडिया से दूर हैं। मुंबई में होने के बावजूद वो कैमरों की नज़र से बची हुई हैं और यही कारण है कि रिपोर्ट्स ये दावा करने लग गई हैं कि कैटरीना सोच समझकर कैमरों में कैद होने से बच रही हैं जिससे कि उनकी प्रेगनेंसी की खबर सामने ना आए। हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो ना हम बता सकते हैं और ना ही फिलहाल आप जान पाएंगे।

नहीं पहुंच पाईं आईफा

नहीं पहुंच पाईं आईफा

इस साल, अबू धाबी में हुए आईफा अवार्ड्स में भी विकी कौशल ने अकेले ही शिरकत की और कैटरीना कैफ इस अवार्ड समारोह का हिस्सा नहीं बन पाई। हालांकि ये विकी कौशल के लिए काफी खास मौका था क्योंकि उन्हें सरदार ऊधम सिंह के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिल रहा था। लेकिन रिपोर्ट्स में बताया गया कि कैटरीना कैफ कोरोना पॉज़िटिव हैं और इसलिए वो आईफा का हिस्सा नहीं बन पाईं।

यहां से उड़ी अफवाहें

यहां से उड़ी अफवाहें

कैटरीना कैफ के प्रेगनेंट होने की अफवाहें कुछ महीनों पहले पहली बार उड़ीं जब वो एयरपोर्ट पर बिल्कुल ढीला ढाला कुर्ता पाजामा पहने हुए दिखाई दीं। फैन्स ने उन्हें देखते ही कमेंट करना शुरू कर दिया था कि कैटरीना कैफ प्रेगनेंट हैं। हालांकि, कैटरीना के फैन्स ने उनका बचाव करते हुए ये पूछा कि क्या एक इंसान ढीले ढाले कपड़े तभी पहन सकता है जब वो प्रेगनेंट हो?

छुट्टियों की वजह से बढ़ी अफवाहें

छुट्टियों की वजह से बढ़ी अफवाहें

इसके बाद कैटरीना कैफ और विकी कौशल एक साथ छुट्टियां मनाते दिखे। इस छुट्टी को बेबीमून तक का नाम दे दिया गया। माना जा रहा था कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल, अभी किसी से भी ये न्यूज़ शेयर नहीं करना चाहते हैं और इसलिए उनकी टीम लगातार इस खबर का खंडन कर रही है। इस खबर को कैटरीना और विकी कौशल की टीम लगातार नकार रही थी लेकिन मीडिया की कई रिपोर्ट्स इस खबर की पुष्टि करने पर तुली हुई थीं।

करण जौहर की पार्टी में यूं पहुंची

करण जौहर की पार्टी में यूं पहुंची

इस बीच कैटरीना कैफ, विकी कौशल के साथ करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुईं और उन्होंने सारी खबरों का खंडन कर दिया। कैटरीना कैफ और विकी कौशल, 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के लगभग तीन महीने बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी कोर्ट में रजिस्टर करवाई। शादी के बाद से कैटरीना कैफ और विकी कौशल, अपनी अपनी फिल्में पूरी करने में व्यस्त हैं।

खत्म नहीं हो रही हैं अफवाहें

खत्म नहीं हो रही हैं अफवाहें

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ के प्रेगनेंट होने की अफवाहें अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है पता नहीं। दूसरी ओर उनके खाना बनाने की कला को बखूबी सीखने की अफवाह में भी कितनी सच्चाई है पता नहीं। लेकिन फैन्स इन दोनों ही खबरों को जानकर काफी उत्साहित हैं। खैर, कैटरीना कैफ के बारे में पुष्टि पता नहीं कब हो पाएगी लेकिन फिलहाल तो बॉलीवुड फैन्स सोनम कपूर और आलिया भट्ट के आने वाले नन्हें मेहमान के लिए काफी उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X