अक्षय के दांतों से घायल कैटरीना कैफ

By Jaya Nigam

Akshay Kumar, Katrina Kaif
ना, ना दिमागी घोड़े मत दौड़ाइये ये कैट-अक्षय के अफेयर से जुड़ी घटिया गॉसिप नहीं है। ये कैटरीना कैट के साथ घटी दुर्घटना की खबर है। फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ पिछले काफी समय से अपनी शारीरिक अस्वस्थता के चलते परेशान रही हैं। लेकिन इस दौरान भी वह अपने काम के प्रति पूरी तरह गंभीर बनी रही हैं।

लेकिन हाल ही में कैटरीना कैफ तीस मार खां फिल्म की शूटिंग करते समय बुरी तरह घायल हो गयीं। कैटरीना इस फिल्म में अक्षय कुमाकर के साथ काम कर रही हैं। उस समय भी इन दोनों का ही शूट चल रहा था। फिल्म के किसी डांस सीन की शूटिंग चल रही थी। डांस के स्टेप्स फास्ट थे। अचानक गलती से अक्षय का संतुलन बिगड़ा और उनका जबड़ा सीधे कैट के सिर से लगा। अक्षय के दांतों से कैट को चोट लग गयी।

अब सोचने वाली बात तो यह है कि इसे क्या कहा जाए। एक्शन हीरो अक्षय का दिन खराब था या फिर कैटरीना कैफ के सितारे उल्टी चाल चल रहे हैं। खैर जो भी हो कैट को तुरंत डॉक्टर को दिखाया गया। जिसके बाद से अब उन्हे आराम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X