विलायती गर्ल कैट अब सिर्फ हिंदी ही बोलेंगी

अब तक आपने कैटरीना को सिर्फ इंगलिश में जवाब देते हुए देखा होगा, लेकिन उन्होंने मेरे ब्रदर की दुल्हन के लिए जितने भी इंटरव्यूज दिये हैं वो सब हिंदी में ही दिये हैं। इनकी सबसे पहली फिल्म बूम थी जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पायी इसके बाद इनकी फिल्म नमस्ते लंदन आई जिसने कैट को बॉलीवुड में एक पहचान दी। कैट जब फिल्म इंटस्ट्री में आयी थी तब उनके लिए हिंदी बोलना और समझना ही सबसे बड़ी परेशानी थी।
लेकिन अब ऐसा नहीं है। कैट इसबात को समझ चुकी हैं कि हिंदी फिल्मों में हिंदी के ना बोलने से काम नहीं चलेगा। खासतौर पर जब फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन आने वली है और दुल्हन को हिंदी बोलना ना आए तो वो परफेक्ट दुल्हन कैसे बनेंगी।


Click it and Unblock the Notifications