Katrina Kaif hides baby Bump: कैमरा नीचे, फोटोग्राफर्स को देख भड़कीं कैटरीना, फैन्स ने कहा - बेबी बंप छिपा रही

Katrina Kaif hides baby Bump: हाल ही में कैटरीना कैफ की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं जहां वो एक फिल्म सेट पर बड़े ही संभालकर सीढ़ियां उतर थीं और उनका बेबी बंप नज़र आ रहा था। अब इन तस्वीरों के लीक होने के बाद कैटरीना कैफ का गुस्सा पापाराज़ी पर दिखा। कैटरीना कैफ, अपने शाम की सैर के लिए एक पार्क पहुंची थीं।
जैसे ही कैटरीना कैफ गाड़ी से उतरने लगीं वैसे ही कैमरामैन उनकी तस्वीरें खींचने की कोशिश करने लगे। इसके बाद कैटरीना ने गुस्से में कार का दरवाज़ा आधा बंद किया और सबको गुस्से में कहा - 'कैमरा नीचे, सुनो सुनो कैमरा नीचे रखिए।' इसके बाद कैटरीना खुद को शांत करते हुए कैमरामैन को समझाते दिखीं, 'हम यहां शाम की सैर के लिए आते हैं, आप इस तरह पार्क में तस्वीरें नहीं खींच सकते हैं। कैमरा पीछे रखो।'
हालांकि, वहां मौजूद सभी मीडिया वालों ने तुरंत कैटरीना कैफ की बात मानते हुए कैमरा नीचे कर लिया। कैटरीना ने सबके फोन भी नीचे करवाए और तब गाड़ी से बाहर निकलीं। लेकिन उनके गुस्से का पूरा वीडियो ईटाईम्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। कुछ फैन्स का ये भी मानना है कि कैटरीना कैमरा हटवा रही थीं क्योंकि वो नहीं चाहती थीं कि उनके बेबी बंप की तस्वीरें वापस वायरल हों।

अक्सर उड़ती है प्रेगनेंसी की खबर
कैटरीना कैफ प्रेगनेंट हैं, ये खबर पिछले एक साल में करीब 6 - 7 बार उठ चुकी है। फिलहाल कैटरीना कैफ काम में व्यस्त हैं और अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म का नाम है मेरी क्रिसमस जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं श्रीराम राघवन। इसी फिल्म के सेट पर कैटरीना कैफ संभल कर सीढ़ियां उतरती दिखीं और ऐसा लगा कि वो अपने बेबी बंप के साथ खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं। बस तब से ही उनकी प्रेगनेंसी की अफवाहें एक बार फिर से उड़ गई हैं।

ढीले कपड़ों में उड़ी पहली अफवाह
कैटरीना कैफ के प्रेगनेंट होने की अफवाहें कुछ महीनों पहले पहली बार उड़ीं जब वो एयरपोर्ट पर बिल्कुल ढीला ढाला कुर्ता पाजामा पहने हुए दिखाई दीं। फैन्स ने उन्हें देखते ही कमेंट करना शुरू कर दिया था कि कैटरीना कैफ प्रेगनेंट हैं। हालांकि, कैटरीना के फैन्स ने उनका बचाव करते हुए ये पूछा कि क्या एक इंसान ढीले ढाले कपड़े तभी पहन सकता है जब वो प्रेगनेंट हो?

पति के साथ वक्त बिताना भी दिक्कत
इसके बाद कैटरीना कैफ, विकी कौशल के साथ छुट्टियां बिताती दिखीं जिसे Babymoon कहा गया यानि कि प्रेगनेंसी के समय वाली ट्रिप। माना जा रहा था कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल, अभी किसी से भी ये न्यूज़ शेयर नहीं करना चाहते हैं और इसलिए उनकी टीम लगातार इस खबर का खंडन कर रही है। इस खबर को कैटरीना और विकी कौशल की टीम लगातार नकार रही थी लेकिन मीडिया की कई रिपोर्ट्स इस खबर की पुष्टि करने पर तुली हुई थीं।

कैमरों से दूरी बनी वजह
कैटरीना कैफ की प्रेगनेंसी की खबर उड़ने का सबसे बड़ा कारण था कैटरीना का काफी समय तक कैमरों से दूर रहना। माना जा रहा था कि कैटरीना कैफ, कैमरों से दूर हैं क्योंकि वो प्रेगनेंसी की खबर सामने आने नहीं देना चाहती हैं। मुंबई में होने के बावजूद वो कैमरों की नज़र से बची हुई थीं और यही कारण था कि रिपोर्ट्स ये दावा करने लग गई हैं कि कैटरीना सोच समझकर कैमरों में कैद होने से बच रही हैं जिससे कि उनकी प्रेगनेंसी की खबर सामने ना आए।

कुछ इस तरह से किया खंडन
इस बीच कैटरीना कैफ, विकी कौशल के साथ करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुईं और उन्होंने सारी खबरों का खंडन कर दिया। कैटरीना कैफ और विकी कौशल, 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के लगभग तीन महीने बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी कोर्ट में रजिस्टर करवाई। शादी के बाद से कैटरीना कैफ और विकी कौशल, अपनी अपनी फिल्में पूरी करने में व्यस्त हैं।

हर बात पर उड़ती है अफवाह
इस साल, अबू धाबी में हुए आईफा अवार्ड्स में भी विकी कौशल ने अकेले ही शिरकत की और कैटरीना कैफ इस अवार्ड समारोह का हिस्सा नहीं बन पाई। हालांकि ये विकी कौशल के लिए काफी खास मौका था क्योंकि उन्हें सरदार ऊधम सिंह के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिल रहा था। लेकिन रिपोर्ट्स में बताया गया था कि कैटरीना कैफ प्रेगनेंट हैं और इसलिए वो आईफा का हिस्सा नहीं बन पाईं। जबकि सच्चाई ये थी कि उस दौरान कैटरीना कैफ कोरोना पॉज़िटिव थीं।


Click it and Unblock the Notifications