»   » सलमान-रणबीर की गर्लफ्रैंड नहीं कहलाना चाहतीं कैटरीना!

सलमान-रणबीर की गर्लफ्रैंड नहीं कहलाना चाहतीं कैटरीना!

कैटरीना कैफ हों या फिर दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेसेस अपनी फिल्मों और काम से ज्यादा अपने ब्वॉयफ्रैंड्स के नाम के साथ हेडलाइन्स में रही हैं। कैटरीना कैफ पहले सलमान खान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर फिर सलमान खान से अपने ब्रेक अप को लेकर और फिर रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहीं।

लेकिन कैटरीना कैफ का कहना है कि वो इस तरह की पब्लिसिटी का हिस्सा नहीं बने रहना चाहतीं। वो नहीं चाहतीं कि कोई उन्हें इसलिए जाने क्योंकि वो सलमान खान या रणबीर कपूर की गर्लफ्रैंड रही हैं या हैं। लेकिन कैटरीना कैफ के कहने भर से क्या होता है सच तो यही है कि हमारे बॉलिवुड में एक्ट्रेसेस हमेशा से ही अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं और रहेंगी।

तो आइये देखते हैं हाल ही में एक लीडिंग मैगजीन के साथ इंटरव्यू के दौरान कैटरीना और क्या कहा।

ब्वॉयफ्रैंड के नाम से होती है पहचान

ब्वॉयफ्रैंड के नाम से होती है पहचान

कैटरीना कैफ ने कहा कि यहां पर कौन किसकी गर्लफ्रैंड है या थी इस बात से एक्ट्रेसेस की पहचान होती है। कैटरीना ने कहा कि इस बात से किसी को कोई मतलब नहीं कि एक्ट्रेस ने किस फिल्म में कैसा काम किया है और क्याअचीव किया है।

एक्टर्स को क्यों नहीं कहा जाता उसका ब्वॉयफ्रैंड था

एक्टर्स को क्यों नहीं कहा जाता उसका ब्वॉयफ्रैंड था

कैटरीना ने कहा कि हम एक्टर्स को क्यों नही ऐसे जानते कि ये उस एक्ट्रेस का ब्वॉयफ्रैंड रहा है।

पहले पर्सनल लाइफ के बारे में बात करती थी

पहले पर्सनल लाइफ के बारे में बात करती थी

कैटरीना कैफ ने कहा कि मैं पहले अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात किया करती थी लेकिन अब नहीं करती। क्योंकि अब सिर्फ लोगों को उसी में इंटरेस्ट रहता है।

इज्जत करती हूं रिलेशनशिप की

इज्जत करती हूं रिलेशनशिप की

कैटरीना ने कहा कि अगर हम किसी रिलेशनशिप में थे तो जाहिर है कि प्यार ही रहा होगा. टाइमपास नही। तो मैं उसकी इज्जत करती हूं। लेकिन इस तरह से उसकी बेइज्जती करते हम गलत करते हैं।

 

मीडिया को बनाती हूं बेवकूफ

मीडिया को बनाती हूं बेवकूफ

कैटरीना ने कहा कि अब मैं बहुत ही दिमाग से लोगों को जवाब देती हूं। कभी कभी उन्हें लगता है कि मैंने उनसे सवालों का जवाब दे दिया है जबकि मैं उन्हें घुमा देती हूं उन्हीं के सवालो में।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X