इसे कहते हैं धमाका....शाहरूख - सलमान - आमिर मिल गए BACK 2 BACK!
कैटरीना कैफ ने धमाका कर दिया है। एक ही साल में शाहरूख - सलमान और आमिर के साथ काम करने वाली वो इकलौती हीरोइन बन गई हैं। इतना ही नहीं, उनके करियर के लिए भी ये काफी बड़ी उपलब्धि होगी।
कहते हैं भगवान जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है। और ऐसा ही हो रहा है कैटरीना कैफ के साथ। सूत्रों की मानें तो 2017 कैटरीना के लिए काफी लकी रहा है क्योंकि उन्होंने धड़ाधड़ फिल्में साइन की हैं जिसमें से तीन केवल खान फिल्में हैं।
अगर गपशप गली की मानें तो एक तरफ कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ टाईगर ज़िंदा है कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ शाहरूख खान स्टारर आनंद एल राय वाली फिल्म में भी उनका नाम फाइनल है। और अब लेटेस्ट खबर की मानें तो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में भी कैटरीना कैफ फाइनल हैं।

कैटरीना से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि उनके पास काफी अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं और ठग्स के लिए उन्हें अप्रोच नहीं किया गया है। लेकिन खबर ये भी थी कि सलमान फिल्म में कैटरीना को ही रखने की सिफारिश कर रहे थे।
अब सलमान खान को कौन समझाए कि हर ब्लॉकबस्टर खान फिल्म में कैटरीना ही नहीं होंगी। वहीं कबीर खान की ऋतिक रोशन वाली फिल्म में भी कैटरीना का नाम तय है।
यानि कि फिलहाल कैटरीना के पास ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कमी नहीं है तो कैटरीना कैफ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए नाम की सिफारिश क्यों करवाएंगी।
वैसे कैटरीना के हाथ से कई ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट छूट भी चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications