इंटरनेट से खास लगाव है: कैटरीना

हाल ही में गूगल पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले नाम में कैटरीना शामिल हुईं हैं। इससे पूर्व एक ब्रिटिश पत्रिका ने उन्हें एशिया की सबसे सेक्सी महिला कहा था।
कैटरीना ने कहा, "मुझे इंटरनेट से खास लगाव है और इसका मैं उपयोग करती हूं। मैं सबसे अधिक सर्च इंजन गूगल का उपयोग करती हूं और जब मुझे जब पता चला कि गूगल पर मुझे सबसे अधिक खोजा जाता है तो मैं काफी खुश हुई।"
कैटरीना ने कहा कि जब भी उन्हें ऐसी खबरें मिलती है तो वे खुशी को छुपा नहीं पाती हैं। वे इन दिनों 'यशराज फिल्म्स' के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'न्यूयार्क' की शूटिंग में जुटी हैं।


Click it and Unblock the Notifications