Sooo Cute: कैटरीना को है घर की तलाश.. सलमान कर रहे हैं मदद.. देखिए PIC!
[गपशप] हाल ही में यह खबर काफी सुर्खियों में है कि कैटरीना कैफ मुंबई में ही अपना नया घर तलाश रही हैं। पहले कैटरीना रणबीर कपूर के साथ बांद्रा में अपार्टमेंट में रहती थीं। लेकिन अब जबकि उनके बीच कुछ सही नहीं चल रहा है तो कैटरीना शिफ्ट हो रही हैं।
हालांकि कैटरीना इस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं कि मीडिया में यह बात फैल चुकी है और उन्होंने मीडिया वालों पर झुंझलाहट भी दिखा दी है। कैट ने मीडिया को उनके पीछे घूमने से मना किया है। खैर, अब खास बात यह है कि कैटरीना को नया घर दिलाने में सलमान खान की बिजनेस मैनेजर रेशमा शेट्टी कैट को असिस्ट कर रही हैं।
''सलमान खान के साथ फिल्म करना चाहती हूं.. और एक गाना भी..''
लिहाजा, अब जहां डाइरेक्ट या इन-डाइरेक्ट तौर पर सलमान खान और कैटरीना कैफ का नाम जुड़ा हो, तो खबरों का बनना तो लाज़िमी है। खैर, फिलहाल कैटरीना फ्लैट की खोज के साथ साथ 'बार बार देखो' और 'जग्गा जासूस' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।
बहरहाल, यहां देंखे सलमान खान -कैटरीना कैफ की क्यूट तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

