..................... Katrina Kaif again getting closer to Salman Khan | सलमान से करीबियां बढ़ा रही हैं कैटरीना - Hindi Filmibeat

सलमान से करीबियां बढ़ा रही हैं कैटरीना

By Priya Srivastava

Katrina Kaif
कटरीना कैफ इन दिनों सलमान खान के करीब जाने के सारे पैतरे अपना रही हैं। उन्हें जहां भी मौका मिल रहा है, वह उसका भरपूर फायदा उठा रही हैं। वे हर जगह फिर से सलमान खान की तारीफ कर रही हैं।

हाल ही में उन्होंने जिंदगी न मिलेगी दोबारा के फर्स्ट लुक की लांचिंग के दौरान कहा कि उन्हें मौका मिले तो चुलबुल पांडे को बाइक पर बिठा कर ले जाना चाहेंगी। अब फिर से उन्होंने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अब तक ऐश्वर्य राय और आमिर खान के गजनी लुक को कैनवास पर उतारा है। उनकी बहुत चाहत है कि सलमान उन्हें भी कैनवास पर उतारें।

इस बारे में खुद कटरीना कहती हैं कि मुझे सलमान ने कभी कैनवास पर नहीं उतारा है। कैटरीना ने सलमान की तारीफ में आगे कहा कि सलमान बहुत महान हैं और वे लोगों की बहुत मदद करते हैं, लेकिन मैं उनकी तरह महान दिल वाली नहीं हूं। इसलिए सलमान मुझे बहुत पसंद है। लोगों को सलमान इसलिए बहुत पसंद आते हैं कि, क्योंकि वे आम लोगों के हीरो हैं।

कैटरीना ने आगे कहा कि उनकी जोड़ी एक बार फिर से फिल्म एक था टाइगर में कमाल दिखायेगी। खैर कुछ भी कहें, सलमान और कैटरीना के बीच जितने भी झगड़े हो जायें, लेकिन दोनों के मुंह से एक दूसरे के लिए फूल झड़ने में जरा भी वक्‍त नहीं लगता। अब देखते हैं कि ये सभी बातें कैट को सल्‍लू के कितना करीब ला पाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X