ALERT: कैटरीना कैफ की यह तस्वीर.. क्यों हो गई है वायरल!
[गपशप] कभी कभी आपको स्टार होने की कीमत चुकानी पड़ती है। खासकर जब आपके आस पास कुछ क्रेजी फैंस हों तो। कैटरीना कैफ के साथ भी हाल ही में ऐसा हुआ। जब किसी फैन ने सोते हुए कैटरीना की तस्वीर खिंच ली।
दरअसल, अपनी फिल्म 'फितूर' के प्रमोशन के लिए कैटरीना आजकल एक शहर से दूसरे शहर आना जाना कर रही हैं। इस जर्नी में शायद उन्हें सही से नींद लेना भी मुहाल है। इसीलिए फ्लाइट में ट्रैवर करते वक्त ही कैटरीना अपनी नींद पूरी करतीं दिखीं।
''शादी का नहीं पता.. लेकिन मुझे 3-4 बच्चे चाहिए....''
लेकिन उनके क्रेजी फैन ने इस मोमेंट को भी अपने मोबाइल से कैप्चर कर लिया। फिर क्या था, देखते ही देखते कैट की यह तस्वीर वायरल हो गई। कोई शक नहीं कि उस फैन ने बिना कैट से परमिशन लिए ही उनकी तस्वीर ली और फिर वायरल भी कर दी। हम्मम.. शायद फैंस को भी अपनी लिमिट का अंदाजा होना चाहिए।
बहरहाल, यहां देखिए कैटरीना कैफ की तस्वीरें जो वायरल हो चुकी हैं और कुछ अनदेखी पिक्स-


Click it and Unblock the Notifications

