कैटरीना बॉलीवुड की चौथी 'खान'!

बैंगलोर। 'बूम' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली कैटरीना कैफ का कैरियर ग्राफ पिछले कुछ सालों में बहुत ऊपर गया है। इस साल कैटरीना एक साथ बॉलीवुड के तीनों किंग खान यानी शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ काम कर रही हैं। सलमान के साथ 'मैंने प्यार क्यों किया', 'पार्टनर', 'हैलो' और 'बॉडीगार्ड' के बाद कैट की यह चौथी और शाहरुख और आमिर के साथ पहली फिल्म होगी।

Katrina Kaif is nowadays called as 4th Khan of Bollywood

कैटरीना को अब कुछ लोग बॉलीवुड की चौथी खान की उपाधि भी दे रहे हैं लेकिन कैटरीना का कहना है कि शाहरुख, सलमान और आमिर जैसी सफलता हासिल करना और उसे बनाए रखना बहुत मुश्किल है। कैटरीना ने कहा "मुझे नहीं लगता कि कोई भी खान्स के जैसा हो सकता है। आमिर, शाहरुख और सलमान एक फिनोमिना है। उनके जितनी शोहरत और प्रसिद्धी पाना और लोगों के दिल में लगातार दो दशकों तक अपनी जगह बनाए रखना आसान नहीं है। मैने धूम की शूटिंग अभी शुरु नहीं की है। लेकिन मैने देखा है कि आमिर फिल्म के सेट्स पर कैसे होते हैं। वो बहुत ही व्यवस्थित रहते हैं जो कि सच में प्रशंसनीय है। शाहरुख और सलमान का अपना स्टाईल है और वो सबको पता है।"

कैटरीना ने बॉलीवुड की 'क्वीन' कहे जाने पर कहा 'अगर ये सच है तो मैं अभी डांस करने लग जाउंगी। लेकिन मैं हमेशा जमीन पर पैर रहती हूं और मैं कोई क्वीन नहीं हूं।' कैट ने ये भी कहा कि फिल्मों को लेकर उनकी च्वाइस पैसो पर निर्भर नहीं करती है बल्कि फिल्म में उनके रोल पर निर्भर करती है। कैट का कहना है कि तीनों खान के साथ जो भी फिल्में वो कर रही हैं उनमें उनके रोल का भी महत्व है ऐसा नहीं है कि ये फिल्में सिर्फ खानों पर ही बेस्ड हैं।

फिल्हाल कैटरीना की सलमान खान के साथ 'एक था टाईगर' 15 अगस्त ईद के अवसर पर रिलीज होगी। शाहरुख के साथ कैटरीना की फिल्म 'ये कहां आ गए हम' नवंबर माह में दीवाली पर रीलीज होगी और मिस्टर परफैक्शिनिस्ट आमिर खान के साथ उनकी फिल्म धूम 3' की शूटिंग जल्द शुरु होगी और ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X