..................... Katrina Kaif Finds It Disrespectful To Talk About Salman Khan - Hindi Filmibeat

OUCH.. सलमान खान को क्यों इग्नोर करतीं कैटरीना कैफ.. दिया जवाब!

[गपशप] हाल ही में एक शो के दौरान कैटरीना कैफ से सवाल किया गया कि वे सलमान खान से जुड़ी बातों या सवालों को इग्नोर क्यों करती हैं? इस पर कैटरीना ने काफी सधा हुआ सा जवाब दिया।

कैट ने कहा कि, सलमान खान बेहतरीन इंसान हैं और इंडस्ट्री में सभी यह बात जानते हैं। खान परिवार भी मुझे बेटी की तरह मानते हैं और आज भी मैं उनके काफी करीब हूं। लेकिन यदि आज मैं सलमान खान के बारे में या उनके परिवार के बारे में बात करती रहूं, तो यह मेरे मौजूदा रिलेशन के लिए मुझे उचित नहीं लगता।

MUST READ: हॉस्पिटल में कैटरीना कैफ.. लेकिन फैंस न हों परेशान!

कैटरीना ने कहा कि, इसीलिए मैं सलमान खान से जुड़ी बातों पर चुप रहने की या टालने की कोशिश करती हूं। बता दें, फिलहाल कैट रणबीर कपूर के साथ हैं और दोनों की शादी की खबरें भी कभी कभी सूर्खियों में आ जाती है।

खैर, कैटरीना और रणबीर दोनों ही अभी अपने करियर और फिल्मों में व्यस्त हैं। रणबीर की तमाशा और जग्गा जासूस रिलीज होने वाली है, वहीं, कैट दिखेंगी फितूर और जग्गा जासूस में।

बहरहाल, यहां देखिए सलमान खान- कैटरीना कैफ की तस्वीरें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X