#JustIn - आमिर की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में कैटरीना FINAL!
कैटरीना कैफ के हाथ आखिर धमाका् लग ही गया है। माना जा रहा था कि सलमान खान कैटरीना कैफ को ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए बार बार साइन करने का दबाव बना रहे हैं और आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई।
कहते हैं कि सलमान खान का हाथ जिस पर पड़ जाए फिर उसे बस मेहनत करनी है काम करते रहने की। और इसका बेस्ट उदाहरण हैं कैटरीना कैफ। काफी समय से खबर थी कि सलमान खान आदित्य चोपड़ा औऱ आमिर खान के पीछे पड़े हैं कि किसी तरह ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में कैटरीना कैफ की एंट्री हो जाए ।
और अब ऐसा हो चुका है। सूत्रों की मानें तो आमिर खान की फिल्म में फातिमा सना शेख के अलावा एक और हीरोइन का रोल है और ये किरदार अब कैटरीना कैफ निभाएंगी। वाकई सलमान और आमिर के बीच आदित्य चोपड़ा पिस गए हैं।

दरअसल, आदित्य चोपड़ा फिल्म में वाणी कपूर को लेना चाहते थे। आमिर की डिमांड थी फातिमा सना शेख और सलमान की डिमांड कैटरीना कैफ। सलमान खान की एक दिक्कत है। किसी की मदद करना शुरू करते हैं तो इतनी मदद कर देते हैं कि सामने वाले आज़िज़ आ जाए।
अब ऐसा ही कैटरीना कैफ के साथ हो रहा है। गपशप गली में खबर थी कि कैटरीना सलमान की सिफारिश को लेकर इतनी परेशान हैं कि अब कुछ कह ही नहीं पा रही है।
खबरों की मानें तो टाइगर ज़िंदा है के बाद सलमान खान ने कैटरीना कैफ की सिफारिश आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए भी की। अब इस खबर से कैटरीना इतना परेशान हो गईं कि कहना पड़ा कि ऐसा कुछ नहीं है। वैसे फिल्म का इतिहास काफी दिलचस्प है -


Click it and Unblock the Notifications