रणबीर ने क्या किया ऐसा कि कैटरीना हो गयीं बीमार?
लेकिन अचानक दोनों के साथ घूमते-घूमते खबर आयी कि मैडम कैटरीना बीमार पड़ गयी हैं, शायद उन्हें ठंड लग गयी है जिसकी वजह से रणबीर कपूर, कैटरीना को लेकर सीधे लंदन उनके घर पहुंचे और कैटरीना को रूकने के लिए कहा और खुद अकेले अपने वतन वापस लौट आये।
वैसे तो कैटरीना और रणबीर अपने रिश्ते को दोस्ती के अलावा और कोई नाम नहीं देते हैं लेकिन आप ही बताइये कि क्या कोई दोस्त दुनिया से दूर अकेले में इस तरह से न्यू ईयर मनाता है, आखिर दोनों की हरकतें ही तो लोगों को मुंह खोलने का मौका देती हैं।
वैसे पिछले दिनों यह भी खबर आयी थी कि रणबीर ने कैटरीना को शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन कैटरीना ने पारिवारिक जिम्म्मदारियों का हवाला दे करके रणबीर को शादी के लिए मना कर दिया था।
फिलहाल रणबीर-कैटरीना को लेकर बॉलीवुड में रोज बातें होती रहती हैं, अब कैटरीना की बीमारी को ही ले लीजिये।
लोगों ने फेसबुक और ट्विटर पर मजाकिया अंदाज में पूछा है कि आखिर नये साल की पार्टी में ऱणबीर ने कैटरीना संग क्या कर दिया जिसकी वजह से मैडम की तबियत बिगड़ गयी।


Click it and Unblock the Notifications
