अजय पर फिदा कैटरीना
अजय देवगन को न लाइमलाइट पसंद है और न ही वह बहुत अधिक पार्टी मनाते हैं लेकिन इसके बावजूद उनके फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आती। सुनने में आया है कि कैटरीना कैफ भी अजय देवगन की फैन लिस्ट में शामिल हो गयी हैं।
उन्हें अजय की एक्टिंग तो पसंद है ही साथ में उन्हें अजय की सादगी भी बहुत भाती है। हालांकि दोनों ने सिर्फ राजनीति में साथ काम किया है और फिल्म में भी दोनों का कोई सीन भी साथ में नहीं था। इसके बावजूद कैट मानती है कि उन्होंने राजनीति फिल्म के दौरान अजय को एक्टिंग करते देखा है और उनकी फैन हो गई।
वैसे दोनों 'सिंघम' के हिंदी रीमेक में साथ नजर आ सकते हैं। रोहित शेट्टी की इस फिल्म के लिए अजय ने ही कैटरीना से बात की है और अजय के साथ काम करने के लिए कैटरीना ने हरी झंडी भी दिखा दी है। देखते हैं दोनों की जोड़ी पर्दे पर कैसी जमती है।


Click it and Unblock the Notifications