..................... Katrina turns as dress designer | ड्रेस डिजाइनर बनी कैट - Hindi Filmibeat

ड्रेस डिजाइनर बनी कैट

Katrina kaif
कैटरीना कैफ को लगा ड्रेस डिजाइन करने शौक। अरे ज्यादा मत सोचिए वो कोई बुटीक नहीं खोलने जा रही है ये तो अब अपनी फिल्मों के लिए ड्रेस डिजाइन करने जा रहीं हैं। इनका यह शौक डायरेक्टर के सामने तब आया जब वह यशराज की फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन के लिए खुद ही अपनी ड्रेस डिजाइन करवाए हैं। साथ ही इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने कपड़ो की शॉपिंग भी खुद ही की है। कैट ने अपने लिए जितने भी कपड़े बनवाए उन पर ये काफी अच्छी भी लग रही थी।

मेरे ब्रदर की दुल्हन के बाद कैटरीना यशराज की अगली फिल्म में शाहरूख खान के साथ नज़र आएंगी। इस फिल्म के निर्देशक खुद यश चोपड़ा होंगे। बताया जा रहा है कि कैट ने तो इस फिल्म के लिए भी खुद की ड्रेस डिजाइन करने का जिम्मा ले लिया है। एक तरह से इस शौक ने इन्हें ड्रेस डिजाइनर तो बना ही दिया है।

बॉलीवुड में अब हर कोई अपने-अपने शौख को जाहीर करने लगे हैं। पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने सिंगिंग टैलेट को सबके सामने लाया तो अब कैट ने। इसमें कोई आश्चर्य वाली बात नहीं होगी कि आगे चलकर फैशनेबल कैट ड्रेस डिजाइनर बनकर अपनी खुद की डिजाइनर बुटीक खोले और ड्रेस डिजाइन करती नज़र आएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X