सलमान की राह पर कैटरीना..मैनेजर को इसलिए किया किया टाटा..बाय-बाय
कैटरीना कैफ की मैनेजेर रेशमा शेट्टी को छोड़ दिया है। पढ़िए पूरी खबर
सलमान खान खान की एक्स मैनेजर रेशमा शेट्टी को हाल में सलमान खान ने छोड़ दिया क्योंकि वो अपनी घर की मैनेजमेंट कंपनी पर ध्यान देना चाहते हैं। रेशमा शेट्टी के क्लाइंट में कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरूण धवन भी आते हैं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि कैटरीना कैफ ने भी अपनी मैनेजर को छोड़ने का फैसला किया है।
जी हां दरअसल कैटरीना कैफ भी अब सलमान खान कंपनी से जुड़ना चाहती हैं इसलिए उन्होंने भी रेशमा शेट्टी को छोड़ने का फैसला किया है। जाहिर है एक के बाद एक दो स्टार्स के अलग होना रेशमा के लिए चिंता की बात हो सकती है लेकिन उनके लिए खुशी की बात है कि अब अक्षय कुमार उनके क्लाइंट हैं।

रेशमा शेट्टी को सलमान खान की सक्सेस के पीछे बड़ा हाथ माना जाता है। उन्होंने काफी लंबे अरसे तक सलमान की इमेज को बिल्कुल सकारात्मक दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान और रेशमा में अनबन चल रही है लेकिन फिर बयान दिया गया कि आपसी सहमति के साथ ये फैसला लिया गया है।
खैर अब जब कैटरीना भी सलमान खान की कंपनी से जुड़ चुकी हैं तो हो सकता है आगे भी कुछ स्टार्स सलमान की कंपनी से जुड़े। ये तो आने वाला वक्त बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications