..................... Katrina Kaif devrani to be sharvari wagh in black backless bold look will shock kaushals - Hindi Filmibeat

बवाल है कैटरीना कैफ की होने वाली देवरानी का हुस्न, बैकलैस होकर हसीना ने मचा दिया हंगामा

sharvari wagh

Sharvari Wagh Bold Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री शर्वरी वाघ कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के बाद से ही काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। शर्वरी वाघ को लेकर गॉसिप है कि वो कैटरीना कैफ के देवर सनी कौशल को डेट कर रही हैं। इतना ही नहीं दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है। अब एक बार फिर से शर्वरी वाघ काफी लाइमलाइट में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में शर्वरी वाघ ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर दी हैं।

हाल ही में एक इवेंट में पहुंची शर्वरी वाघ के लुक को देख हर किसी की सांसे थमी की थमीं रह गईं। हसीना इस दौरान ब्लैक कलर के बैकलैस गाउन में बेहद बोल्ड अंदाज में कहर ढाती दिखाई दे रही थी। शर्वरी का वीडियो और तस्वीरें इस दौरान सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। रेड कार्पेट पर शर्वरी ने अपने बैकलैस लुक और प्यारी सी स्माइल से सभी का दिल जीत लिया।

पार्टी से लेकर अवॉर्ड फंक्शन में शरवरी का स्टाइल सेंस बेहद खास नजर आता है। जो उन्हें बॉलीवुड की फैशनिस्टा ही दिखाता है। अक्सर वो ऐसे कपड़ों को पहने नजर आ जाती हैं जो हर किसी का ध्यान खींच लेता है।

शर्वरी का ये लुक बिल्कुल हटके दिखाई दे रहा था। जिसके साथ विंग्ड आईलाइनर और मॉव शेड की लिपस्टिक के साथ सेंटर पार्टेड हेयर स्टाइल बनाया है। बन स्टाइल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

बता दें कि कैटरीना कैफ की शादी के बाद से ही शर्वरी और सनी कौशल के रिलेशन के चर्चे हैं। इसके साथ ही दोनों को कई बार साथ में वक्त बिताते भी देखा जा चुका है ऐसे में खबरें हैं कि कौशल परिवार एक बार फिर से स्टाइलिश दुल्हनिया का स्वागत करता दिखाई दे सकता है।

Read more about: katrina kaif sharvari wagh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X