'शीला की जवानी' ने कैटरीना के दाम बढ़ाए

By Jaya Nigam

फराह खान की फिल्म 'तीस मार खां' हिट हो या फ्लॉप ये तो तय है कि 'शीला की जवानी' सुपर-डुपर हिट हो चुका है। 'शीला की जवानी' में ठुमरे लगा कर कैटरीना की लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। अब मुन्नी आ जाए या फिर कोई रानी शीला का ताज उससे कोई नहीं जीत सकता। बॉलीवुड में इस समय कैटरीना की इतनी डिमांड है कि फिल्म में उनका होना सफलता की गारंटी है। ऐसे में कैटरीना के दाम बढ़ने तो तय ही हैं।

पढ़ें- कैटरीना कैफ की अन्य खबरें

टॉलीवुड से खबर है कि वहां के एक निर्देशक ने अपनी तेलुगू फिल्म में काम करने के लिए कैटरीना को ऑफर दिया और कैटरीना ने उनसे मांगे 10 करोड़ रुपये। अब इतने रुपये उन्होने दिए या नहीं, वो फिल्म कैटरीना ने साइन की या नहीं। ये सब तो बाद की बाते हैं। फिलहाल तो उन निर्देशक महोदय की आंखें खुल गईं हैं और शायद उन्होने अपनी फिल्म के लिए कैटरीना को लेने का खयाल भी अपने दिमाग से निकाल दिया होगा।

साल 2010 में कैटरीना का झंडा प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' के कारण बुलंद रहा। वैसे इस फिल्म में सितारों की भरमार थी और कैटरीना का किरदार भी काफी छोटा था। फिर भी फिल्म की पब्लिसिटी में कैटरीना का नाम स बसे आगे रहा औप फलस्वरूप दर्शक भी हॉल तक खूब पहुंचे। राजनीति में कैटरीना के रोल की तारीफ भी हुई। रही-सही कसर कैटरीना की फिल्म तीस मार खां की शीला की जवानी ने पूरी कर दी। अब तो कैटरीना के सिर पर बॉलीवुड की मल्लिका का ताज फिक्स हो ही गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X