#CastAlert: 2018 क्रिस्मस पर एक खान...दो धमाके कर देंगे!
बॉलीवुड की सबसे बड़ी कास्टिंग होगी एक ही फिल्म में दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को साथ लेकर आना और अब लगता है कि ऐसा हो गया है।
अगर गपशप गली में आज सुबह से उड़ रही ये खबर सच है तो शाहरूख खान वाकई तारीफ के काबिल हैं। अगर सूत्रों की मानें तो शाहरूख खान की आनंद एल राय वाली फिल्म में आखिरकार दो हीरोइनें फाइनल हो चुकी हैं।
लेकिन ये दो नाम सुनकर सबके होश उड़ जाएंगे - कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण। अब ज़ाहिर सी बात है कि इन दोनों के नाम के धमाके शाहरूख खान की फिल्म में क्रिस्मस 2018 में होकर ही रहेंगे।

अब भले ही आनंद एल राय के लिए ये बहुत ही दिलचस्प कास्टिंग रही हो लेकिन शायद वो ये भूल गए कि कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के बीच एक ही चीज़ कॉमन है - रणबीर कपूर।
बहरहाल, जब कैटरीना को पता चला कि दीपिका ने फिल्म के लिए हां कर दी है, तो उनके पास दो ऑप्शन बचे - या तो फिल्म छोड़ दें या फिर दीपिका के साथ ज़बर्दस्ती की केमिस्ट्री दिखाएं। और शायद उन्होंने पहला ऑप्शन चुन लिया है।
[#ClearHai: सलमान को फिल्म में कैटरीना चाहिए मतलब चाहिए!]
फिल्म के बारे में एक और उड़ती खबर ये भी है कि फिल्म में शाहरूख खान एक बौने हैं, जिसे एक हीरोइन से प्यार हो जाता है। इसीलिए फिल्म का नाम कैटरीना मेरी जान रखा गया था।
वैसे फैन और स्टार का ये मंत्र बॉक्स ऑफिस पर हमेशा काम किया। शाहरूख खान की फैन से पहले भी कई ऐसी फिल्में हैं जो फैन और स्टार का बॉन्ड दिखा चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications